हम सभी इंदौर वासियों के लिए गर्व का विषय है कि भारतीय संस्कृति और परम्पराओं को जीवित रखने तथा इन्हें वर्तमान पीढ़ी में चलायमान बनाए रखने के उद्देश्य से “मित्र संक्रांति महोत्सव” का आयोजन 14 जनवरी 2024 को दशहरा मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रातः 10:00 बजे से “पतंगबाज़ी महोत्सव” जिसके अंतर्गत पतंगबाजी (स्वदेशी धागे से) एवं कई परंपरागत खेलों के अनूठे समागम तथा दोपहर 12:00 बजे से “हल्दी-कुमकुम” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में आपकी सपरिवार उपस्थिति अपेक्षित है, हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस कार्यक्रम को अवश्य सफल बनाएंगे। इस आयोजन में अपनी टीम उतार कर प्रतियोगिता में भाग लें एवं आकर्षक उपहार प्राप्त करें। आयोजन स्थल पर पतंग एवम रिफ्रेशमेंट उपलब्ध रहेंगे। यहाँ निम्न खेल होंगे।
👉गिल्ली डंडा
👉सितोलिया
👉रस्सा खेंच
👉कबड्डी
👉 निम्बू रेस
👉मटकी फोड़
👉 रस्सी कूद
👉 रुमाल झपट्टा
👉चेयर रेस
आकर्षक खेलों के साथ सेल्फी पॉइंट एवम अन्य कई आयोजन। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव के साथ मित्र सक्रांति महोत्सव में सहभागी बनें।
विस्तृत जानकारी हेतु संपर्क सूत्र :
भारत पारख
8982163000