
इंदौर जिले में वायु गुणवत्ता में सुधार लाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इसी सिलसिले में इंदौर शहर तथा आसपास कोयले से संचालित औद्योगिक तथा अन्य व्यावसायिक इकाइयों में प्राकृतिक गैस तथा पर्यावरणीय अनुकूल ईंधन का उपयोग सुनिश्चित कराया जायेगा। इसके लिए नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा तत्संबंधी इकाइयों का सर्वे कराया जायेगा। प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम का भी कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जायेगा। यह जानकारी कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा इस संबंध में ली गई बैठक में दी गई। बैठक में नगर निगम के अपर आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, एमपीआईडीसी की कार्यपालक निदेशक श्रीमती सपना जैन सहित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उद्योग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि इंदौर शहर तथा आसपास बड़ी संख्या में कोयले तथा अन्य प्रदूषणकारी ईंधन से औद्योगिक तथा अन्य व्यावसायिक इकाइयां चल रही है। इससे शहर में प्रदूषण बढ़ रहा है। बताया गया कि अगर इन इकाइयों में प्राकृतिक गैस तथा पर्यावरणीय अनुकूल ईंधन का उपयोग होने लगे तो वायु गुणवत्ता में सुधार आयेगा और प्रदूषण रूकेगा। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा कि कोयले द्वारा संचालित इकाइयों का सर्वे कराया जाये और वहाँ प्राकृतिक गैस तथा पर्यावरणीय अनुकूल ईंधन का उपयोग कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर श्री सिंह ने प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम का भी कड़ाई से पालन कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने इसके बाद इंदौर शहर में लकड़ी पर आधारित फर्निचर इकाइयों और टिम्बर मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में बताया गया कि टिम्बर मार्केट शहर के सघन रहवासी इलाके में चल रहा है। इससे प्रदूषण बढ़ रहा है और अग्नि दुर्घटना होने की आशंकाएं हमेशा बनी रहती है। नागरिकों और टिम्बर मार्केट के विक्रेताओं और यहाँ लकडी से फर्निचर बनाने वालों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सबके मद्देनजर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई। चर्चा में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने टिम्बर मार्केट और फर्निचर इकाइयां शहर के बाहर शिफ्ट करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा प्रयास होगा। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बेटमा के समीप विकसित किये जा रहे फर्निचर क्लस्टर तथा अन्य वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट करने के संबंध में चर्चा की।
toto slot toto slot slot gacor kampungbet situs toto toto slot https://ijins.umsida.ac.id/data/ situs toto toto slot toto togel toto slot bandar togel kampungbet toto slot slot gacor slot gacor bento4d https://polreskedirikota.id/ slot gacor