इंदौर के प्रतिष्ठित रेसिडेंसी क्लब में खेल और अन्य गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा। पंचकर्म, फिजियोथैरेपी, ट्रेडमिल, पीकर बाल सहित अन्य नई गतिविधियां विकसित की जाएगी। क्लब में डाइटिशियन की व्यवस्था भी रहेगी। क्लब में सदस्यों के बच्चों का जुड़ाव बढ़ाया जाएगा। बच्चों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। यह जानकारी यहां रेसिडेंसी क्लब की एनुअल जनरल मीटिंग में क्लब के अध्यक्ष एवं संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने दी। बैठक में क्लब के वाइस प्रेसिडेंट एवं पुलिस कमिश्नर श्री राकेश गुप्ता तथा सेक्रेटरी एवं कलेक्टर श्री आशीष सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने कहा कि रेसिडेंसी क्लब की अपनी अलग तरह की साख एवं गरिमा है। इस संस्था का इंदौर ही नहीं पूरे प्रदेश में अपना एक अलग विशेष स्थान एवं महत्व है। श्री दीपक सिंह ने कहा कि इस क्लब में बच्चों और बुजुर्ग सदस्यों के लिए गतिविधियां बढ़ाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। बैठक में क्लब की गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि पिछले वर्षों में इस क्लब में अनेक खेल गतिविधियों का विस्तार किया गया है। सदस्यों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। सदस्यों के लिए समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न त्योहारों एवं पर्वों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सदस्यों के लिए खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। बैठक में क्लब के ट्रेजर श्री बलवंत सिंह बिष्ट ने 31 मार्च, 2019-24 तक की क्लब की बैलेंस शीट और आय और व्यय खाते को प्रस्तुत किया। साथ ही वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट भी पारित किया गया। बैठक में क्लब की गतिविधियों पर चर्चा की गयी। साथ ही क्लब में विकसित नई सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
toto slot toto slot slot gacor kampungbet situs toto toto slot https://ijins.umsida.ac.id/data/ situs toto toto slot toto togel toto slot bandar togel kampungbet toto slot slot gacor slot gacor bento4d https://polreskedirikota.id/ slot gacor