
जल ही जीवन है के वाक्य को सार्थकता प्रदान करते हुए संस्था संघमित्र द्वारा जल संरक्षण के लिए व्यापक महाअभियान “वन्दे जलम्” का शुभारंभ होने जा रहा है। जिसका उद्देश्य जल के सही उपयोग को प्रोत्साहित करना, जल संवर्धन के लिए सामाजिक जागरूकता बढ़ाना, अपने आसपास के कुएं, तालाब व बावड़ी को स्वच्छ व निर्मल बनाएं रखना एवं वर्षा के जल को संचित करना है।
इस अभियान के सभी उद्देश्यों को सिद्धि जब प्राप्त होगी तब शहर का हर वर्ग इस महाभियान को क्रांति के रूप में परिवर्तित करते हुए एकसार होकर जल संरक्षण में अपनी महनीय भागीदारी सुनिश्चित करेगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके असाधारण सहयोग से इंदौर का भूजल स्तर बढ़ने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित जल संसाधन की एक बेहतर धरा का निर्माण होगा। धन्यवाद !
शुभारंभ कार्यक्रम
दिनांक:- 2 अप्रैल, मंगलवार 2024
समय:- सांयकाल 5:00 बजे
स्थान:- रविंद्रनाट्य गृह, आरएनटी मार्ग
निवेदक: संस्था संघमित्र
इस अभियान से जुड़ने के लिए यहां फॉर्म भरें….
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/