Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/indore360/public_html/wp-content/themes/digital-newspaper/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/indore360/public_html/wp-content/themes/digital-newspaper/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/indore360/public_html/wp-content/themes/digital-newspaper/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

मैं कुर्सी पर बैठकर सम्मान नहीं कराऊंगा !

सर्व ब्राह्मण समाज, इंदौर द्वारा नवनिर्वाचित विधायक का सम्मान समारोह रखा गया था। कार्यक्रम के आयोजक विकास अवस्थी, कन्नू मिश्रा, अभिषेक पाण्डेय द्वारा तय किया गया था कि मंच के बीच में कुर्सी पर नवनिर्वाचित विधायक को बैठाकर ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचार कर पुष्प एवं अक्षत वर्षा से सम्मान किया जाएगा। जब नवनियुक्त विधायक गोलूजी शुक्ला को इस बात की जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा की ब्राह्मण खड़े हो और मैं कुर्सी पर बैठकर सम्मान कराउं ऐसा बिल्कुल नहीं होगा।
मैं सभी ब्राह्मणों के चरणों में बैठकर आशीर्वाद प्राप्त करूंगा। गोलूजी के इस विचार को सुनकर उपस्थित सभी विद्वत ब्राह्मण प्रसन्न हुए और आशीर्वाद प्रदान किया। ब्राह्मण मंडली में वैदिक विद्वान सर्वश्री विनायकजी पांडे रामचंद्रजी शर्मा, गणेशजी शास्त्री, गोपालजी पुजारी, प्रधुम्नजी दीक्षित, भवानीशंकरजी शास्त्री, प्रदीपजी जोशी, अनिरुद्धजी दीक्षित शामिल थे। मंत्रोचार से सम्मान के पश्चात समाज के संयोजक सत्यनारायणजी सत्तन, अध्यक्ष योगेशजी मिश्रा उपाध्यक्षगण दिनेशजी शर्मा, जसराजजी मेहता, प्रह्लाद किशोरजी मिश्रा, अशोकजी चतुर्वेदी, नरेंद्रजी तिवारी द्वारा शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर उद्योगपति प्रेमजी मिश्रा, एमआईसी सदस्य बबलूजी शर्मा, पार्षद मनोजजी मिश्रा, आनंदजी पुरोहित, बाबाजी दीक्षित, लक्कीजी अवस्थी, गोपालजी पुजारी, विनीतजी त्रिवेदी (लाला भैया), कपिलजी शर्मा (छावनी) आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के पश्चात आर्थिक रूप से कमजोर 247 विद्यार्थियों को 31-31 सौ रु.की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन अंकित त्रिवेदी ने किया। स्वागत भाषण लालजी तिवारी ने दिया। अतिथि स्वागत प्रमोद दुबे, लोकेश शर्मा, आकाश मेहता, अभय तिवारी सहित केंद्रीय समिति सदस्यों ने किया। अंत में आभार अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने माना।

toto slot toto slot slot gacor kampungbet situs toto toto slot https://ijins.umsida.ac.id/data/ situs toto toto slot toto togel toto slot bandar togel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *