Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/indore360/public_html/wp-content/themes/digital-newspaper/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/indore360/public_html/wp-content/themes/digital-newspaper/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/indore360/public_html/wp-content/themes/digital-newspaper/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

दो दिवसीय नृसिंह जयंती महोत्सव 20 मई से

श्री जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा इन्दौर द्वारा दो दिवसीय नृसिंह जयंती महोत्सव 20 एवं 21 मई को आयोजित किया जा रहा है। इस दो दिवसीय महोत्सव में अभिषेक पूजन, महाआरती, शोभायात्रा के साथ ही प्रसिद्ध भजन गायक द्वारकामंत्री भजनों की प्रस्तुति देंगे। महोत्सव के लिए सभा के पदाधिकारियों द्वारा तैयारियों का दौर जारी है। श्री जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा अध्यक्ष रामदयाल फरकिया एवं सभा सदस्य अरूण पोरवाल ने बताया कि छत्रीबाग पोरवाल परिसर में दो दिवसीय नृसिंह जयंती महोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। 20 मई को सुबह 8 से 11 बजे विद्वान पंडि़तों के सान्निध्य में भगवान नृसिंह का अभिषेक पंचामृत, दुग्ध, दही व इत्र किया जाएगा। वहीं शाम को महाआरती भी महिला मंडल के साथ ही भक्त मंडल द्वारा की जाएगी। महोत्सव का मुख्य उत्सव 21 मई को मनाया जाएगा। जिसमें प्रात: 7 बजे छत्रीबाग पोरवाल परिसर स्थित श्री नृसिंह मंदिर से भगवान नृसिंह की भव्य शोभायात्रा लाव-लश्कर के साथ निकाली जाएगी। जिसमें बच्चे भगवान नृसिंह की वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यात्रा में ड्रेस कोड भी रखा गया है जिसमें महिलाएं केशरिया परिधान तो वहीं पुरूष श्वेत वस्त्र धारण कर नजर आएंगे। शोभायात्रा के मार्ग में 60 से अधिक मंचों से यात्रा की अगवानी की जाएगी। भजन गायक द्वारकामंत्री अपने भजनों से भक्तों को शोभायात्रा के मार्ग में थिरकाएंगे। यात्रा में भगवान नृसिंह, बाल हनुमान, राधा-कृष्ण व राम-सीता की वेशभूषा में बच्चे भी अपने घरों से खुद ही तैयार होकर यात्रा में सभी का ध्यानाकर्षण करते नजर आएंगे। शोभायात्रा के मार्ग को भी वंदनवार सहित ध्वजों से सजाने के साथ ही मार्गों पर रंगोली भी सजाई जाएगी। शोभायात्रा में सभी भक्त सामाजिक सरोकार के संदेशों के साथ जल संरक्षण का संदेश शहरवासियों को देंगे। 21 मई को प्रात: 7 बजे निकलने वाली भगवान नृसिंह की शोभायात्रा छत्रीबाग पोरवाल परिसर से प्रारंभ होकर राजस्व ग्राम, सेवालय हॉस्पीटल, नृसिंह बाजार, सांठा बाजार, बजाज खाना चौक, मारोठिया बाजार होते हुए पुन: छत्रीबाग स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचेगी। जहां आरती के पश्चात यात्रा का समापन होगा। समापन के पश्चात भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है। श्री जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा के अध्यक्ष रामदयाल फरकिया एवं अरूण पोरवाल ने बताया कि छत्रीबाग पोरवाल परिसर में स्थित श्री नृसिंह मंदिर 130 वर्ष पुराना है। नृसिंह मंदिर में वैसे तो धार्मिक आयोजनों का दौर वर्षभर जारी रहता है लेकिन नृसिंह जयंती पर विशेष उत्साह का माहौल यहां देखने को मिलता है। पोरवाल समाज बंधुओं के साथ ही इन्दौर व मालवा-निमाड़ के भक्त भी नृसिंह जयंती पर आयोजित दो दिवसीय महोत्सव में अपनी भागीदारी दर्ज करवाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *