Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/indore360/public_html/wp-content/themes/digital-newspaper/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/indore360/public_html/wp-content/themes/digital-newspaper/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/indore360/public_html/wp-content/themes/digital-newspaper/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

उत्साह के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारी के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन, अपर आयुक्त नगर निगम श्री अभिलाष मिश्रा, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना लोवंशी, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, अपर कलेक्टर श्री निशा डामोर, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र रघुवंशी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस गरिमा पूर्वक एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिये विभागवार दायित्व सौपे तथा सभी विभागीय अधिकारियों को समारोह की सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी विभाग सौपे गये कार्यों को पूर्ण गंभीरता के साथ करें। समारोह आयोजन की सभी तैयारियां राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप हो। बैठक में बताया गया कि मुख्य समारोह में विभिन्न प्लाटूनों द्वारा परेड प्रस्तुत की जायेगी। राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों तथा उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक झांकियां भी विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जायेंगी। जिला पंचायत, नगर निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण, उद्योग, जेल, महिला बाल विकास, आदिम जाति कल्याण, सामाजिक न्याय, वन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी आदि विभागों द्वारा नयनाभिराम झांकियां निकाली जायेंगी। समारोह स्थल पर आकर्षक साज-सज्जा की जायेगी। स्वतंत्रता सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित भी किया जाएगा साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

toto slot toto slot slot gacor kampungbet situs toto toto slot https://ijins.umsida.ac.id/data/ situs toto toto slot toto togel toto slot bandar togel kampungbet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *