मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट जो कि पिछले 23 वर्ष से झिरो वेस्ट जत्रा का आयोजन करता आया है, इसी संस्था द्वारा जत्रा से अर्जित आय से म.प्र में सर्वप्रथम स्थापित की जाने वाली इकोफ्रेंडली स्वर्गारोहण शवदाह गृह का लोकार्पण 19 जनवरी को रामबाग मुक्तिधाम पर प्रातः 10 बजे होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधीर दांडेकर, राजेश शाह और तृप्ति महाजन ने बताया कि पूर्व लोकसभा अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा महाजन की प्रेरणा से मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट अपनी कई सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से अर्जित आय से अनेक सामाजिक प्रकल्पों का संचालन करता रहा है, ट्रस्ट अब इसी कड़ी में एक इकोफ्रेंडली स्वर्गारोहण शवदाह गृह शुरू करने जा रहा है जिसका लोकार्पण महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव और विधायक श्री गोलू शुक्ला, पार्षद श्री सुरेश टाकलकर सुबह 10 बजे रामबाग मुक्तिधाम पर करेंगे।