Share with others
Latest Members
To Buy/Sell Indore Property,Real Estate,Flats/ Plots Call Piyush Mehta @ 94250 65960
| Khajrana Ganesh Laddu in Indore |
| Religion and Rituals | |||
|
खजराना गणोश मंदिर परिसर में लगी कुछ दुकानों पर गुणवत्तापूर्ण प्रसाद नहीं मिलने की शिकायत के बाद अब जिला प्रशासन खुद ही लड्डू बनवाने पर विचार कर रहा है। तिरुपति और सिद्धि विनायक की तर्ज पर वह खुद प्रसादी बनवाएगा ताकि श्रद्धालुओं को सस्ते और उचित मूल्य पर प्रसाद मिल सके। दुकानदारों को भी गुणवत्तायुक्त प्रसाद रखने की चेतावनी दी जाएगी। पिछले कुछ समय से खजराना मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की प्रसाद की क्वालिटी को लेकर काफी शिकायतें मंदिर प्रबंधन समिति को मिल रही हैं। समिति के प्रबंधक रामचंद्र बागोरा ने यह बात स्वीकारते हुए कहा परिसर में कुछ दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानों में प्रसाद के लड्डुओं की क्वालिटी सुधारने की जरूरत है। आगामी बोर्ड बैठक में हम प्रशासन से प्रसाद बनवाने का विषय रखेंगे। यदि स्वीकृति मिलती है तो श्रद्धालुओं को बगैर लाभ-हानि में गुणवत्ता वाले लड्डू मिल सकेंगे। Trackback(0)
Comments (0)
![]() Write comment
|
