Share with others
Latest Members
| Indore Students find a Way to Trace your Mobile |
| Information | |||
|
Apurva Gaurab and Ripudaman singh of indore found a new innovative way of saving your mobile phone and even track the thiefs when the phone is switched off, battery is taken out and sim card is thrown away. Awarded Best Business Invention award for their research and their project TMSO, these two students from Indore have found a great relief to many. Dainik Bhaskar Indore came with this news. किसी का भी मोबाईल चोरी होने पर चोर द्वारा मोबाइल की बैटरी और सिम निकाल देने के बाद उस मोबाइल का पता लगाना मुश्किल हो जाता है लेकिन इस समस्या को दूर करने के लिए इन्दौर के दो छात्रों ने एक ऐसी तकनीक खोज निकाली है कि चोरी गया मोबाईल का पता जिससे मिनटों में लगाया जा सकेगा। इन्दौर के दैनिक भास्कर ने खबर दी है कि अपूर्व गौरव और रिपुदमन सिंह को उनके इस टीएमएसओ प्रोजेक्ट के लिए एमआईटी यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका द्वारा बेस्ट बिजनेस इन्वेंशन अवॉर्ड दिया गया है। उनके इस शोध के लिए इंदौर आईजी ने भी प्रशंसा पत्र दिया है। आतंकवादी घटना से मिला आइडिया दोनों छात्रों को यह आइडिया पिछले साल कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ करने और सेना को मोबाइल सूत्र मिलने के बाद भी उसे ट्रेस करने में सफलता न मिल पाने की की वजह से मिला। इस टीएमएसओ टेक्नोलॉजी की सहायता से मोबाइल के प्रोसेसर में मामूली बदलाव कर, कभी भी बिना बैटरी और सिम के मोबाइल को ट्रेस किया जा सकेगा। मात्र 25 रुपए में हो जाएगा काम नए बदलाव में खासकर इस समय देश में चल रहे करोड़ों मोबाइल की सुरक्षा के लिए भी उपाय किए गए हैं। मोबाइल की कीमत में कोई ज्यादा अंतर न आए इसके लिए इन्होंने मात्र २क्-२५ रुपए प्रति मोबाइल कीमत बढ़ने का अनुमान लगाया है। पुराने मोबाइल धारकों को इसके लिए मोबाइल की मदरबोर्ड बदलाने की आवश्यकता होगी। तब के लिए जरूरी है सुरक्षा मोबाइल में बढ़ती सुविधाएं के कारण इस समय इंटरनेट का उपयोग करने से लेकर बैंक अकाउंट चेक करने तक के साधन मोबाइल में उपलब्ध हो गए हैं, आने वाले दिनों में यदि यह कहा जाए कि अधिकतर काम मोबाइल से हो सकेंगे तो गलत नहीं होगा। इसे देखते हुए मोबाइल की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। कंपनियों को भेज देंगे प्लान स्टूडेंट्स इस प्रोजेक्ट के लिए पिछले एक साल से काम कर रहे हैं, अगले तीन महीनों में इसे पूरा कर विश्वभर की मोबाइल कंपनियों को इसका प्रपोजल भेज दिया जाएगा। दोनों स्टूडेंट इसके लिए मोबाइल प्रोडक्शन कंपनियों को फ्री सेवा देने को भी तैयार हैं। लेना होगा मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर का साथ अभी तक मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर सिर्फ सिम सर्विस के द्वारा उपभोक्ताओं को सेवा देता आया है लेकिन स्टूडेंट के टीएमएसओ बदलाव में बिना सिम कार्ड के भी सर्विस प्रोवाइडर को मोबाइल के माइक्रोप्रोसेसर में लगी कवरेज सर्किट से संपर्क बनाए रखना होगा। इससे मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में परेशानी नहीं आएगी। Trackback(0)
Comments (0)
![]() Write comment
|
