Share with others
Latest Members
| Cricket Victory Bat Indore |
| Information | |||
Indore's famous Victory Bat is being rebuilt at Nehru Stadium. Currently it is at the Indore zoo, but because of AB Road expansion the cricket victory bat that holds signatures of Ajit Wadekar and his team will be reincarnated at Nehru Stadium Indore. It was not viable to move the old bat, so they are actually building a new bat with same size, style and signatures.इंदौर. नेहरू स्टेडियम के उद्यान में लगाए जाने वाले विजय बल्ले का काम सोमवार से शुरू हो जाएगा। इस पर 10 लाख रुपए खर्च होंगे। 1972 में तत्कालीन क्रिकेट कप्तान अजीत वाडेकर सहित पूरी टीम के हस्ताक्षर के साथ स्थापित किए गए इस बल्ले को एबी रोड चौड़ीकरण के कारण हटाया जा रहा है। इसे हटाने का काम भी अगले सप्ताह तक शुरू हो जाएगा। निगम ने पहले कोशिश की थी कि पुराने बल्ले को ही नए स्थान पर शिफ्ट किया जाए लेकिन विशेषज्ञों के इंकार के बाद इसमें बदलाव किया गया। बल्ला बनाने वाले कलाकारों ने शनिवार को पुराने बल्ले को देखकर कागज पर उसकी डिजाइन, नाम, रंग आदि उसी स्वरूप में उकेरे। वही आकार और वही रंग-रूप नया बल्ला हूबहू उसी अंदाज में बनाया जा रहा है जो एबी रोड पर चिड़ियाघर के समीप पुल के नीचे स्थापित है। उस पर अंकित सभी खिलाड़ियों के नाम उसी रंग और स्वरूप में लिखे जाएंगे। एक माह में बल्ला पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा, इसके बाद 15 अगस्त के आसपास इसका उदघाट्न किया जाएगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को बुलाने पर विचार किया जा रहा है। निगम की सामान्य समिति के प्रभारी अनिल बिंदल ने बताया विजय बल्ले को जिस स्थान पर लगाया जाना है वहां भी शनिवार से गड्ढे खोदने का काम शुरू हो गया है। स्टेडियम परिसर में ही नए बल्ले का काम शुरू किया जा रहा है। Trackback(0)
Comments (0)
![]() Write comment
|
