Indore, Indore News, Indore Hotels and Travel, Indore City, Indore Events, Indore business, Indore Online, Indore Classified, Indore Restaurants, Indore Map, Indore Videos, Indore community, Indore forum, Indore Chat, Indore city guide, Indore Guys and Girls

Share with others

To Buy/Sell Indore Property,Real Estate,Flats/ Plots Call Piyush Mehta @ 94250 65960
Khajrana Indore gets 2 KG Gold
User Rating: / 0
PoorBest 
Hindi Indore News

इंदौर.  Khajrana Indore temple has many devotees. One of the devotees donated 2 kg gold secretly.

खजराना गणेश मंदिर में शनिवार को एक भक्त ने दो किलो सोना चढ़ाया। इसकी कीमत तकरीबन 30 लाख रुपए है। भक्त ने मंदिर के गर्भगृह में गुप्तदान किया। दोपहर करीब 1.15 बजे एक भक्त खजराना गणेश मंदिर में दर्शन करने आया। इसके बाद गर्भगृह में उसने सोने के चौकोर आकार के छोटे बिस्किट चढ़ाए। भक्त द्वारा दानपेटी में सोना चढ़ाए जाने के बाद पुजारियों द्वारा इसकी सूचना कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव को दी गई। इसके बाद शाम को गिनती की गई। सोने के बिस्किट ज्यादा होने के बाद प्रशासन ने मौके पर पुलिस को बुलवाया। तहसीलदार अजीत श्रीवास्तव, खजराना थाने के टी.आई. एस.पी. दुबे, पुजारी पं. अशोक भट्ट, सतपाल भट्ट सहित अन्य पुजारी, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में गिनती शुरू हुई। मंदिर के प्रशासक गौतमसिंह के मुताबिक 10-10 ग्राम के 100 और 20-20 ग्राम के 50 सोने के बिस्किट चढ़ाए गए हैं। इन्हें सील कर खजराना थाने में रखा गया।

Trackback(0)
Comments (0)Add Comment

Write comment
smaller | bigger

busy