भारतीय न्याय संहिता में किये गये प्रावधानों के संबंध में जागरूक किया

मिशन शक्ति के अंतर्गत गठित डिस्ट्रिक्ट फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के अन्तर्गत 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के छटवे सप्ताह में महिला विधान जागरूकता सप्ताह थीम के तहत जिले में अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें अक्षर सामाजिक सेवा समिति की सुश्री दीपमाला यादव द्वारा सेंट पीटर हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। इसी तारतम्य में एक्रोपोलिस फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के वूमेन सेल के साथ मिलकर संस्था वासुमित्र एवं डीएचईडब्लू के संयुक्त तत्वाधान में महिला अधिकारों के कानूनी प्रावधान एवं महिला सुरक्षा विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें एमबीए की छात्राओं को कानून और कर्तव्य की जानकारी दी गई। डॉ. वंचना सिंह परिहार, महिला सशक्तिकरण अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक द्वारा महिलाओं के संवैधानिक, वैधानिक, संविधिक, कानूनी, अधिकार बताए, भारतीय न्याय संहिता के महिलाओं संबंधी धाराओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर, हेल्पलाइन नंबर 181, 112 ,SOS आदि के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में सभी छात्राओं ने पूरे उत्साह से सहभागिता करते हुए अपनी जिज्ञासा संबंधी प्रश्न भी पूछे। कार्यक्रम में संस्था से डॉक्टर तरुण कुशवाहा, डायरेक्टर, एक्रोपोलिस फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, डॉ सरिता राणा, एसोसिएट प्रोफेसर एंड वूमेन सेल कोऑर्डिनेटर, डॉ श्वेता चौधरी, असिस्टेंट प्रोफेसर एंड ओमन सेल कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे। वासुमित्र संस्था की सचिव एवं समन्वयक सुश्री ग्रीष्मा त्रिवेदी ने अहिल्या बाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए महिला सशक्तिकरण के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *