
शहर के मध्य क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध काँच मंदिर स्थित हैं। खासतौर पर विदेशी पर्यटक तो इस अद्भुत कला को निहारने के लिए यहाँ पर अवश्य आते हैं। जैन मंदिर मैं शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा प्रतिष्ठित है। जैन धर्म की विभिन्न पौराणिक कथाओं को कलात्मक तरीक़े से काँच पर उकेरा गया है। मंदिर की भीतरी दिवारें और फर्श भी काँच का है। बेजोड़ कला का यह अनुपम उदाहरण हैं।