वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र बापना की 11 फरवरी को छठी पुण्यतिथि है। इस अवसर पर सुबह 9 बजे परिजन और बापू मित्रमंडल पिपल्याहाना (ब्रिज के नीचे) चौराहा पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद प्रतिमा स्थल पर ही चाय-पोहे का वितरण किया जाएगा। बापना परिवार ने सभी इष्टमित्रों से शामिल होने का अनुरोध किया है। ज्ञातव्य है कि 11 फरवरी 2019 की शाम एक वाहन दुर्घटना में इसी चौराहे पर महेंद्र बापना का असामयिक निधन हो गया था।
स्व. पत्रकार महेंद्र बापना की छठी पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करेंगे परिजन और मित्रगण
