एरोड्रम थाना क्षेत्र में कपड़ा ब्रोकर की गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम सचिन पिता शांतिलाल चोपड़ा 41 साल निवासी कालानी नगर है। बताया जाता है कि सुबह 11 बजे सचिन की मां अंगूर वाला सचिन को देखना उसके कमरे में पहुंची तो वह बिस्तर पर बेसुध पड़ा था, उसने तत्काल पड़ोसी और रिश्तेदारों को सूचना देकर बुलाया। पड़ोसियों से अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक सचिन की दम घुटने से मौत हुई है। एरोड्रम पुलिस ने रात्रि 8:10 बजे इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
टी आई तरुण सिंह भाटी के मुताबिक सचिन शीतला माता बाजार में कपड़े ब्रोकर का काम करता था। वह शराब पीने का आदी था। रोज की तरह वह देर रात घर आता था और अपने कमरे में जाकर सो जाता था। जांच अधिकारी उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि सचिन का पत्नी प्रज्ञा से विवाद चल रहा है। प्रज्ञा अपने 5 साल के बेटे के साथ लंबे समय से मायके में रह रही है। परिचित की तलाश कर रही है पुलिस बताया जाता है कि सचिन चोपड़ा देर रात अपने परिचित के साथ घर आया था और कमरे में दोनों सो गए थे। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो परिचित सुबह 7:40 बजे घर से जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस को आशंका है कि परिचित ने ही किसी बात को लेकर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। उसके पकड़े जाने के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट होगी।