
यह इंदौर ही नहीं वरन् मध्य भारत का केंद्रीय संग्रहालय है। इस संग्रहालय में पुरातत्व के महत्व की अनेकानेक आदिकालीन एवं पाषाण प्रतिमाएं रखी गई हैं। होलकर राजवंश की अनेक वस्तुएँ भी यहाँ प्रदर्शित की गई है। विभिन्न कालों में प्रचलित मुद्राए, आदि अनेक जानने योग्य सामग्रियाँ यहाँ पर मौजूद हैं। संग्रहालय में अनेक पुरातन हथियार भी प्रदर्शित किए गए हैं।