शहर के बायपास, इंदौर-देवास सिक्स लेन हाइवे और इंदौर-गुजरात बॉर्डर फोर लेन हाइवे का टोल टैक्स जून से बढ़ जाएगा। टोल टैक्स में यह बढ़ोतरी नियमानुसार हर साल 1 अप्रैल से होती है, लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के मद्देनजर इस बार चुनाव आयोग ने टोल टैक्स बढ़ोतरी पर रोक लगा दी थी। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के मुख्यालय ने मार्च में टोल बढ़ोतरी का प्रस्ताव मान्य करते हुए दरें स्वीकृत की थी। राहत की बात यह है कि इस साल इंदौर बायपास और इंदौर-देवास हाइवे की टोल बढ़ोतरी से चार पहिया वाहन मुक्त रहेंगे, लेकिन बाकी सभी श्रेणियों के वाहनों का टैक्स बढ़ेगा। देवास हाइवे का एक टोल प्लाजा इंदौर बायपास और दूसरा पुरानी शहरी एबी रोड पर मांगलिया में है। बायपास टोल प्लाजा पर वर्तमान में चार पहिया वाहनों का टोल टैक्स 65 रुपए और मांगलिया प्लाजा का टोल टैक्स 20 रुपए है, जो 2024-25 में भी ऐसा ही रहेगा।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/