कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिए हैं कि सभी शासकीय अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में आवश्यक सुधार लाया जाए। गर्भवती महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य चेकअप पर विशेष ध्यान दिया जाए। उनका नियमित टीकाकरण और जरूरी सभी जांच समय पर हो यह सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और मैदानी अमला उपस्थित था। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए की सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत दिए गए लक्ष्यों की पूर्ति समय सीमा में सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने अनमोल कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए की सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीयन अनिवार्य रूप से हो। उनकी जांच समय पर की जाए। उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर मिले यह ध्यान दिया जाए। आवश्यक होने पर घर-घर जाकर महिलाओं की जांच करें। टीकाकरण पर विशेष ध्यान दें। यह सुनिश्चित किया जाए कि शत-प्रतिशत प्रसव संस्थागत हो। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा सुदृढ़ीकरण के लिए किये जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। कलेक्टर श्री सिंह ने प्रगतिरत निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम, अंधत्व निवारण कार्यक्रम, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान आदि की प्रगति की समीक्षा भी की।
toto slot toto slot slot gacor kampungbet situs toto toto slot https://ijins.umsida.ac.id/data/ situs toto toto slot toto togel toto slot bandar togel kampungbetWarning: sprintf(): Too few arguments in /home/indore360/public_html/wp-content/themes/digital-newspaper/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/indore360/public_html/wp-content/themes/digital-newspaper/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/indore360/public_html/wp-content/themes/digital-newspaper/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252