
कलेक्टर श्री आशीष सिंह के मार्गदर्शन और धर्मेन्द्र चौहान उपसंचालक खनिज प्रशासन इंदौर के निर्देशन में इंदौर ज़िले में खनिजो के अवैध उत्खनन परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 10 को खनिज अमले द्वारा ग्राम हासलपुर तहसील महू एवं ग्राम मानपुर तहसील महूँ से खनिज मुरम के अवैध उत्खनन में संलिप्त दो जेसीबी मशीन एवं दो डंपरौ को जप्त कर थाना मानपुर की अभिरक्षा में दिया गया है इन सभी वाहनों पर म.प्र. (अवेध खनन ,परिवहन और भंडारण) का निवारण नियम 2022 के तहत् अर्थदंड आरोपित करने की कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही में मुख्य रूप से जयदीप नामदेव सहायक खनिज अधिकारी इंदौर और होमगार्ड के जवान सम्मिलित रहे हैं।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/