शहर कांग्रेस के संगठन मंत्री महेंद्र रघुवंशी ने बताया कि इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा 7 जनवरी को दोपहर 11:30 बजे गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चड्डा, शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह यादव एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा सभी कांग्रेस के जमीनी एवं संघर्षशील कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। साथ ही इस अवसर पर शहर कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव शहर कांग्रेस के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चड्ढा एवं वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान सभी कांग्रेसजन सहभोज साथ करेंगे।