
होलकर राज्य की जनता के सब प्रकार के दुःख दर्दों में शामिल महाराजा यशवंतराव होलकर द्वितीय ने इंदौर को आदर्श और सर्वसुविधा संपन्न नगर बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। उन्होंने जानता की सभी प्रकार की सुख सुविधाओं को ध्यान में रखा और वैज्ञानिक, औद्योगिक, शैक्षणिक, चिकित्सा एवं वैधानिक आदि क्षेत्रों में इंदौर शहर को ऊँचाईयाँ प्रदान की। इंदौर में महाराजा यशवंतराव अस्पताल, यशवंत क्लब, होलकर कॉलेज का यशवंत हॉल, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, क्रिकेट की विश्वविख्यात विजेता होलकर टीम, अनेक विद्यालय व महाविद्यालय की स्थापना की। आज भी इंदौर की प्यास बुझाने में सहायक यशवंत सागर के साथ ही पिपल्या पाला, सिरपुर और बिलावली तालाब को जलपूर्ति के माध्यम बना कर जनता की सेवा में समर्पित करने वाले महाराजा ही थे।